New Voter ID Card कैसे बनाये

Voter ID Card Online Applyवोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?

वोटर आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण आईडी कार्ड है जिसको आपको जल्द से जल्द बनवा लेना चाहिए क्योंकि इसके बहुत से लाभ होते है।  भारत सरकार चुनाव को सही तरीके से पूर्ण करवाने और वोट्स और वोटरों की सही गिनती रखने के लिए और वोटर्स की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल करती है। Voter ID Card लोगो को एक पहचान भी देती है। जिससे पता चलता है की वो भारत देश के निवासी है। भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग जो भारत के निवासी है वोट डाल सकते है।

Voter ID Card के लिए योग्यता 

भारत के सभी नागरिक पुरुष और महिला को वोट करने का अधिकार है और सभी लोग New Voter ID Card के आवेदन कर सकते है। पर इसके लिए भी कुछ योग्यता की जरूरत होती है। जो निम्न है

  • वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • उस व्यक्ति का 18 वर्ष से अधिक उम्र का होना आवश्यक है।

 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब सभी लोग घर बैठे अपने फोन से ही New Voter ID Card के लिए आवेदन कर सकते है। आप नीचे दिए हुए तरीको से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  • New Voter ID Card आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले NVSP (National Voters Service Portal) वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा।
  • जब आपके पेज पर वेबसाइट खुल जाए तब आपको उसमे आपको लॉगिन करना होगा। 
  • जब आप उसमे लॉगिन कर ले तब आपको उसमे बहुत से डेसबोर्ड  दिखाई   देंगे। आपको यहां पर फॉर्म का भी ऑप्शन दिखेगा आपको उसी पर क्लिक करना है।
  • जब फॉर्म वाला पेज खुल जाए तब आपको 6 नंबर वाले फॉर्म पर क्लिक करना है।
  • जब 6 नंबर का फॉर्म खुल जाए तब आपको सबसे पहले अपनी भाषा को चुन लेना है।
  • भाषा चुनने के बाद आपको राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और उसके बाद अपने कुछ निजी जानकारी जैसे नाम,पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आदि को भरना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना स्थाई पता जहा पर रहते है उसे भरना होगा।       
  • अब आपको अपना मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी को यहां पर भरना होगा।
  • सभी चीजों के भरने के बाद आपको कुछ  जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। 
  • इसके बाद आपको एक घोषणा पत्र देना  होगा की आपके द्वारा भरी गई सारी जानकारी सही है।
  • सब कुछ सबमिट करने के बाद आपको एक वोटर अक्नोलेजमेंट नंबर मिलेगा। 
  • आपको अपने फॉर्म में सभी जानकारी को सही सही भरना है नही तो आपका वोटर आईडी कार्ड गलत हो जायेगा।
  • अगर आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है तो आपको आपका New Voter ID Card आपको मिल जायेगा।
New Voter ID Card के लिए जरूरी दस्तावेज
  • परमानेंट एड्रेस प्रूफ
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • व्यक्ति के पास दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट होना चाहिए
  • राशन कार्ड की कॉपी या ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना चाहिए
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी

Voter ID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका आवेदन आपसे सम्बंधित बूथ अधिकारी (BLO) के सत्यापन के लिए जाता है | BLO द्वारा सत्यापन के बाद आवेदन सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के पास अंतिम  सत्यापन के लिए जाता है | सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपको Voter ID क्रमांक जारी हो जाता है | इसके एक से दो माह में आपको Voter Card भोतिक रूप से मिल जाता है | 

यदि आपको voter id की जल्दी आवश्यकता है तो उसके लिए आप  https://www.nvsp.in/ से download कर सकते है या नजदीकी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय से कार्ड की सॉफ्ट कॉपी (PDF File) प्राप्त कर सकते है |

Leave a Comment