RAJ SSO ID से जन आधार लिंक कैसे करे

यदि आपके द्वारा पूर्व में RAJ SSO ID बना ली गयी हे और आप उस SSO ID से आपका या आपके जन आधार में मोजूद परिवार के सदस्यों की जानकारी देखना चाहते हे |

  • जानकारी को अपडेट करना चाहते हे या परिवार के सदस्यों में कोई फेरबदल करना चाहते हे
  • किसी सदस्य को किसी कारण से दूसरे जन आधार में ट्रान्सफर करना चाहते हे
  • अथवा किसी सदस्य को हटाना चाहते हे

तो उसके लिए आपकी RAJ SSO ID में जन आधार जुडा होना चाहिए | यदि आपकी RAJ SSO ID में जन आधार जुड़ा हुआ नहीं हे तो निम्नानुसार आप अपनी RAJ SSO ID को जन आधार से लिंक कर सकते हे |

RAJ SSO ID में जन आधार लिंक करने के लिए

  • सबसे पहले RAJ SSO ID login पेज से login करे |
  • login करने के बाद आपके निम्नानुसार स्क्रीन दिखाई देगी
Image 1
Raj Sso Id से जन आधार लिंक कैसे करे 3

  • स्क्रीन विंडो में उपर की तरफ आपके नाम के साथ एडिट प्रोफाइल का ऑप्शन होता हे जिस पर आपको क्लिक करना हे
  • उक्तानुसार प्रोफाइल अपडेट पर क्लिक करने के बाद आपको निम्नानुसार न्यू स्क्रीन दिखाई देगी
Image 2
Raj Sso Id से जन आधार लिंक कैसे करे 4

उक्त स्क्रीन में

  • JanAadhaar ID/ Enrollment ID के कॉलम में आपको जन आधार नम्बर की प्रविष्टी करनी होगी
  • जन आधार नंबर की प्रविष्टी करते समय जिस सदस्य की RAJ SSO ID हे उस सदस्य का चुनाव करके उस सदस्य के मोबाइल पर OTP आयेगा |
  • OTP की प्रविष्टी कर आपको स्क्रीन के नीचे स्थित अपडेट बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद पुनः आधार नंबर वाले मोबाइल पर OTP आयेगा जिसकी प्रविष्टी कर सबमिट करना होगा |

अब आपका जन आधार आपके RAJ SSO ID से लिंक हो गया हे |

  • अब आप आवश्यकतानुसार जन आधार एप्लीकेशन का उपयोग कर पाएंगे
  • लाभार्थी की अपनी RAJ SSO ID से जन आधार में किया गया फेरबदल पूरी तरह निशुल्क हे

RAJ SSO ID के JanAadhaar एप्लीकेशन से जन आधार में फेरबदल कैसे किया जाये , की जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करे

Leave a Comment